Pakistan vs West Indies 1st Test Highlights: पाकिस्तान ने मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 127 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मुकाबले में 9 विकेट लेने के लिए साजिद खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

251 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 123 रनों पर ऑलआउट हो गई। एलिक अथानाज़े ने 68 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 55 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई और खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिका।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए साजिद खान ने 5 विकेट, अबरार अहमद ने 4 विकेट और नौमान अली ने 1 विकेट हासिल किए। 

इससे पहले तीन दिन पाकिस्तान अपनी दूसरी पारी में 157 रनों पर ऑलआउट हो गई थी और पहली पारी में मिली 93 रनों की बढ़त के चलते वेस्टइंडीज को 251 रनों का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में कप्तान शान मसूदर ने 70 गेंदों में 52 रन बनाए। 

वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में जोमेल वारिकन ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करते हुए 32 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। वह वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने पाकिस्तान में एक टेस्ट पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनके अलावा गुडाकेश मोती ने 1 विकेट लिया। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 230 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज पहली पारी में 137 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।
सीरीज का दूसरा औऱ आखिरी टेस्ट मैच मुल्तान में ही 25 जनवरी से खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार