पाकिस्तान ने मंगलवार को यहां रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी 20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को नौ विकेट पर 129 रन का स्कोर बनाया, जिसे पाकिस्तान ने 15.2 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

मेजबान पाकिस्तान की ओर से अब्दुल्लाह शफीक ने 33 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक नाबाद 41 रनों की पारी खेली। उनके अलावा खुशदिल शाह ने 15 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 36 रन बनाए। वहीं, फखर जमान ने 21 और हैदर अली ने 27 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

जिम्बाब्वे की ओर से मस्कादजा और शुम्बा ने एक-एक विकेट लिए।

इससे पहले, पाकिस्तान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को नौ विकेट पर 129 रन पर रोक दिया। जिम्बाब्वे की ओर से अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे चिगुम्बा ने सर्वाधिक 31 और तिरिपानो ने 28 रन बनाए।

पाकिस्तान की ओर से उस्मान कादिर ने चार, इमाद वसीम ने दो और मोहम्मद हसनैन तथा हैरिस रऊफ ने एक-एक विकेट लिया। कादिर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार