Zimbabwe vs Pakistan 3rd ODI Highlights: कामरान गुलाम (Kamran Ghulam) के शानदार शतक के दम पर पाकिस्तान ने गुरुवार (28 नवंबर) को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 99 रन से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाए। अपना पहला शतक जड़ते हुए कामरान ने 99 गेंदों में 103 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके औऱ 4 छक्के जड़े। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।  वहीं ओपनिंग बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने 68 गेंदों में 50 रन बनाए।  

Advertisement

जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा, रिचर्ड नगरवा ने 2-2 विकेट, ब्लेसिंग मुजरबानी और फरज अकरम ने 1-1 विकेट लिया। 

इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 40.1 ओवर में 204 रन पर ऑलआउट हो गई।  कप्तान क्रैग एर्विन ने 51 रन और ब्रायन बैनेट ने 37 रन बनाए, लेकिन अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में तबदील नहीं कर सके। 

पाकिस्तान के लिए सईम अयूब, हारिस ऱऊफ और आमेर जमाल ने 2-2 विकेट, फैजल अकरम और कामरान गुलाम ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

अब पाकिस्तान-जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मैच 1 दिसंबर को बुलावायो में ही होगा। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार