रवांडा के हमजा खान (Hamza Khan) ने रविवार (24 मई) को पुरुष टी-20 इंटनरेशनल इतिहास की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक खेली। गैबोरोन में आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप अफ्रीका सब रीजनल क्वालिफ़ायर में आइवरी कोस्ट के खिलाफ पाकिस्तान में जन्मे हमजा नाबाद164 रन की बेहतरीन पारी खेली। 

Advertisement

उनकी यह 164 रन की पारी सिर्फ 65 गेंदों में 252.30 की स्ट्राईक रेट से आई, जिसमें उन्होनें 9 चौके और 15 छक्के जड़े। उनके द्वारा जड़े गए 15 छक्के एक टी-20 इंटरनेशनल पारी में जड़े गए चौथे संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के हैं।   

Advertisement

हमजा के 164 रन पुरुष टी-20 इंटरनेशनल इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। उनसे आगे सिर्फ एरॉन फिंच हैं, जिन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा वह टी-20 क्रिकेट इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। 

इस पारी ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह ज़ज़ई द्वारा बनाए गए 162* के पिछले दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पीछे छोड़ दिया।

उनकी इस पारी की बदौलत रवांडा ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जो पुरुष टी-20 इंटरनेशनल इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सांतवां सबसे बड़ा स्कोर है। 

टूर्नामेंट में ज़बरदस्त फ़ॉर्म में उतरे हमज़ा ने, एक दिन पहले कैमरून पर रवांडा की शुरुआती जीत में नाबाद 60 रन की पारी खेली थी। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

रवांडा के विशाल स्कोर के जवाब में आइवरी कोस्ट की टीम सिर्फ 17 रन पर ही ऑलआउट हो गई, जो टी-20 इंटरनेशनल में पांचवां सबसे कम स्कोर है। रवांडा ने इस मुकाबले में 271 रन से जीत हासिल की, जो पुरुष टी-20 इंटरनेशनल इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार