पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में बाबर ने अपनी टीम पेशावर जाल्मी को एलिमिनेटर मुकाबले तक पहुंचा दिया है और अगर उन्हें फाइनल की तरफ एक और कदम बढ़ाना है तो उन्हें मज़बूत इस्लामाबाद यूनाइटेड को हराना होगा। पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आज़म ने इस एलिमिनेटर मुकाबले से पहले एक इंटरव्यू दिया जो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस इंटरव्यू के दौरान बाबर से आईपीएल और बिग बैश लीग से जुड़ा एक सवाल पूछा गया जिसका उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसकी फैंस को उम्मीद नहीं थी। एंकर ने बाबर से पूछा कि उन्हें IPL और BBL में से कौन सी लीग ज्यादा पसंद है। सब लोग उम्मीद कर रहे थे कि बाबर आजम आईपीएल का नाम लेंगे लेकिन उन्होंने अपने पसंदीदा टूर्नामेंट के रूप में बीबीएल को चुना।

Advertisement

बाबर का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो आईपीएल से पहले बीबीएल का नाम ले रहे हैं। हालांकि, उनका ये जवाब भारतीय फैंस को पसंद नहीं आया और यही कारण है कि बाबर आज़म को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। फैंस बाबर को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि पाकिस्तानी क्रिकेटर आईपीएल में खेलने को लेकर मरते हैं लेकिन उसकी लोकप्रियता को स्वीकार करने से भागते हैं।

आप सब जानते हैं कि आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। फिर चाहे बात पैसों की हो या दुनियाभर के स्टार खिलाड़ियों के इस लीग में खेलने की, हर तरीके से ये लीग बाकी लीग्स पर भारी पड़ती है। ऐसे में बाबर का आईपीएल की जगह बीबीएल को चुनना समझ से परे था। अगर बाबर की बात करें तो वो उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक हैं जिनका तीनों ही फॉर्मेट में औसत 40 से ऊपर का है और उनकी तुलना विराट कोहली से भी की जाती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार