4 अगस्त। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से अपना कार्यकाल बढ़ाने का अनुरोध किया है। क्रिकेट पाकिस्तान डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, आर्थर ने शुक्रवार को हुई पीसीबी क्रिकेट समिति की बैठक के दौरान अपने कोचिंग अनुबंध को दो साल आगे तक बढ़ाने का अनुरोध किया था।

Advertisement

आर्थर ने इसके साथ ही पीसीबी को उनके सहायक कोच के रूप में एक स्थानीय कोच नियुक्त करने का भी सुझाव दिया। 

Advertisement

कोच की इस मांग पर पीसीबी अब सीनियर क्रिकेटरों की सलाह ले रहा है। कई सीनियर क्रिकेट आर्थर के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं और उनका मानना है कि मुश्किल समय में कोच टीम को बाहर निकालने में विफल रहे हैं। 

पीसीबी के एक अधिकारी के अनुसार, श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को आर्थर की जगह नए कोच बनाने के भी सुझाव मिल रहे हैं। पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि पाकिस्तान को एक ऐसा कोच नियुक्त करना चाहिए जो तीनों प्रारूपों में खेल चुका हो। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार