ICC Women's T20 World Cup 2026, India Women vs Pakistan Women: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रन से हराकर दमदार शुरुआत की। स्मृति मंधाना के अर्धशतक और दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने एकतरफा जीत दर्ज की।

Advertisement

बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में रविवार (14 जून) को खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने पावरप्ले के अंदर ही शेफाली वर्मा (6) और जेमिमा रोड्रिग्स (1) के विकेट गंवा दिए।

Advertisement

शुरुआती झटकों के बाद स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 64 गेंदों में 91 रन जोड़कर भारत की वापसी कराई। हरमनप्रीत ने 35 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि स्मृति ने 44 गेंदों में 68 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनकी पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

आखिरी ओवरों में ऋचा घोष ने तेजी से रन बटोरते हुए सिर्फ 17 गेंदों में 34 रन ठोक दिए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 170 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

पाकिस्तान की ओर से सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं रमीन शमीम और तस्मिया रूबाब को 1-1 सफलता मिली।

171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को मुनीबा अली ने संभालने की कोशिश की। उन्होंने 35 गेंदों में 41 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। गल फिरोजा और आयशा जफर ने 12-12 रन बनाए, जबकि सायरा जबीन 2 और नतालिया परवेज 7 रन बनाकर आउट हो गईं।

Advertisement

कुल मिलाकर मुनीबा अली के अलावा पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका और सात बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकीं। नतीजन पूरी टीम 17 ओवर में सिर्फ 106 रन पर सिमट गई। 

भारत की जीत की सबसे बड़ी हीरो दीप्ति शर्मा रहीं। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट झटके और पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। श्री चरणी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किए, जबकि शेफाली वर्मा को 1 विकेट मिला।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ भारत ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। वहीं पाकिस्तान को टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार