27 मई, लॉर्डस (CRICKETNMORE)।  लॉड्स में खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज हुई है।

Advertisement

इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में केवल 242 रन की बना सकी थी जिसके बाद पाकिस्तान को जीत के लिए 64 रन की दरकार थी जिसे पाकिस्तान ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

MORE TO FOLLOW

 

इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज एलेस्टर कुक को एक रन के निजी स्कोर पर आउट करके तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने इंग्लैंड को पहला झटका दिया। मेजबान टीम के कुल स्कोर में केवल 30 रन ही जुड़े थे कि लेग स्पिनर शादाब खान ने मार्क स्टोनमैन (9) को आउट कर दिया। 

कप्तान जो रूट (68) और डेविड मलान (12) के बीच तीसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई। मोहम्मद आमिर ने मलान विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा। 

इसके बाद, इंग्लैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए और मेजबान टीम का कुल स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 110 रन हो गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पाकिस्तान तीसरे दिन ही यह मैच जीत लेगी लेकिन बटलर (66 नाबाद) और बेस (55 नाबाद) ने दिन का खेल खत्म होने तक सातवें विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की और मेजबान टीम के कुल योग को 235 रनों तक पहुंचाया। 


दूसरी पारी के आधार पर इंग्लैंड की बढ़त 56 रनों की हो गई है। पाकिस्तान की ओर से आमिर, अब्बास एवं खान को दो-दो विकेट लिए।

इससे पहले, पाकिस्तान ने अपने दूसरे दिन के स्कोर 358/8 से आगे खेलना शुरू किया और 363 रनों पर आलआउट हो गई। अब्बास पांच रन बनाकर आउट हुए जबकि आमिर 24 रनों पर अविजिति रहे।

इंग्लैंड के ओर से जेम्स एंडरसन एवं बेन स्टोक्स को तीन-तीन और मार्क वुड को दो विकेट मिले। स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार