पाकिस्तान (Pakistan) के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) सुर्खियों में हैं। शाहीन शाह अफरीदी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में गजब की गेंदबाजी करते हुए सभी को प्रभावित किया है। शाहीन अफरीदी अपनी गेंदबाजी की वजह से तो चर्चा में हैं ही लेकिन उससे कहीं ज्यादा सुर्खियों उन्होंने अपने एक्सप्रेशन से बटोरी हैं।

Advertisement

शाहीन शाह अफरीदी अपने बदमाश एक्सप्रेशन के चलते काफी ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स जमकर शाहीन शाह अफरीदी पर मीम बना रहे हैं जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। एक यूजर ने शाहीन शाह अफरीदी की तुलना एक सोफे से करते हुए लिखा, 'यह सोफा खुद शाहीन अफरीदी से ज्यादा शाहीन अफरीदी दिखता है।' 

Advertisement

दूसरे यूजर ने लिखा, 'शाहीन अफरीदी हमेशा ऐसे दिखते हैं जैसे वह आपके बारे में कुछ जानते हों।' एक ने लिखा, 'शाहीन अफरीदी स्कूल बस के उस कुख्यात बच्चे की तरह दिखते हैं जो वयस्क चुटकुले सुनाता है।' बता दें कि शाहीन शाह अफरीदी ने भारत के खिलाफ खेले गए मैच में अपने 4 ओवर के स्पैल में 7.75 की इकॉनमी रेट से 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।

इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। वहीं अगर टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान टीम के अब तक के सफर की बात करें तो पाक टीम लगभग सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। पाकिस्तान की टीम ने अपने पहले 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में केवल 1 ही मुकाबला खेली है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार