साउथ अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार (26 जनवरी) से करांची के नेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। 

Advertisement

इस मुकाबले में 36 साल के तेज गेंदबाज ताबिश खान (Tabish Khan) इंटरेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं। ताबिश के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 598 विकेट दर्ज हैं और उनके पास 18 साल का अनुभव है। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट में खेले गए 9 मैचों में 30 विकेट हासिल किए थे। 

Advertisement

पाकिस्तान के कप्तान के तौर पर यह बाबर आजम का पहला टेस्ट मैच होगा। वह चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेल सके थे।

पाकिस्तान ने इस सीरीज के लिए शान मसूद, मोहम्मद अब्बास और हारिस सोहेल को टीम में जगह नहीं दी थी। लेग स्पिनर शादाब खान और युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह चोटिल होने के काऱण सीरीज का हिस्सा नहीं है। कायदे-ए-आजम ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद हसन अली की टीम में वापसी हुई है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की टीम

आबिद अली, इमरान बट, अजहर अली, बाबर आज़म (कप्तान), फवाद आलम, सऊद शकील, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, नावेद अली, साजिद खान, यासिर शाह, हरीस रऊफ, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, ताबिश खान
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार