Bangladesh vs Pakistan Test 2026: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में चार अनकैप्ड खिलाड़ी अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अज़ान अवैस और गाजी गोरी शामिल है। वहीं पूर्व कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) को टीम का हेड कोच बनाया गया है।
चार में सिर्फ गोरी के पास ही इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव है, उन्होंने पाकिस्तान के लिए एक वनडे मैच खेला है।
शान मसूद टीम की कप्तानी जारी रखेंगे, लेकिन सपोर्ट स्टाफ मे काफी बदलाव हैं। सरफराज के अलावा, पूर्व टेस्ट क्रिकेटर असद शफीक और उमर गुल क्रमशः बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच के रोल में नजर आएंगे।
सरफराज ने पिछले महीने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी और इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड लायंस के ख़िलाफ़ पाकिस्तान शाहीन्स के मेंटर/मैनेजर भी रहे थे। शफीक़ ने पाकिस्तान के लिए तीनों फ़ॉर्मेट खेले, लेकिन उन्हें टेस्ट क्रिकेट में अपने प्रदर्शन के लिए सबसे ज़्यादा जाना जाता है, उन्होंने 77 मैचों में 12 शतकों के साथ 4660 रन बनाए। गुल ने भी पाकिस्तान के लिए तीनों फ़ॉर्मेट खेले, कुल मिलाकर 237 मैच, जिनमें उन्होंने 427 विकेट लिए हैं।
टीम के पांच खिलाड़ी अवैस, इमाम-उल-हक, घोरी, नौमान अली और साजिद खान, फिलहाल लाहौर की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में चल रहे रेड-बॉल कंडीशनिंग कैंप में हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा कई खिलाड़ी इस समय पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे हैं।
टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 8 मई से ढाका में होगा औऱ दूसरा औऱ आखिरी टेस्ट मैच 16 मई से सिलहट में खेला जाएगा।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम
Also Read: LIVE Cricket Score
शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अज़ान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।