टी 20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तानी टीम एक सपना देख रही थी और ग्रुप राउंड खत्म होने तक उनका ये सपना सच होता भी दिख रहा था। लेकिन जैसे ही पाकिस्तान बिना कोई मैच हारे हुए सेमीफाइनल में पहुंचा, तो ये सेमीफाइनल उनके लिए आखिरी मैच साबित हुआ।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में हसन अली ने शाहीन अफरीदी के ओवर में आसान सा कैच छोड़ दिया जिसके बाद मैथ्यू वेड ने उसी ओवर में छक्कों की बारिश करते हुए ऑस्ट्रेलिया की जीत पक्की कर दी और हार का पूरा ठीकरा हसन अली के उस कैच पर फोड़ दिया गया। हालांकि, उस कैच के छूटने के बाद हसन अली ने पहली बार कोई रिएक्शन दिया है।

Advertisement

हसन अली ने क्रिकेट पाकिस्तान के हवाले से कहा, "ये मेरे करियर का काफी कठिन पल था और मेरे लिए इसे भूलना काफी मुश्किल था। मैंने ये बात अब तक किसी को नहीं बताई लेकिन मुझे दो दिन नींद नहीं आई, मेरी पत्नी मेरे साथ थी और वह तनाव में थी क्योंकि मैं सो नहीं रहा था। मैं शांत था और साइड में बैठा था क्योंकि गिरा हुआ कैच लगातार मेरे दिमाग में आ रहा था लेकिन बांग्लादेश के दौरे के दौरान, मैंने खुद से कहा कि मुझे आगे बढ़ना चाहिए।”

आपको बता दें कि पाकिस्तान के वर्ल्ड कप से हार के बाद हसन अली की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, जब अली से वो कैच छूटा था तो शोएब मलिक उनके पास गए थे और उन्हें हौंसला देते हुए कहा था कि तुम टाइगर हो।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार