टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराकर ना सिर्फ अपना आखिरी ग्रुप मैच जीता बल्कि सुपर-8 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 199 रन बनाए जिसके जवाब में नामीबिया की टीम पूरी टीम सिर्फ 97 रनों पर ऑलआउट हो गई और पाकिस्तान ने 102 रनों से मैच जीत लिया।

Advertisement

कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और ओपनर साहिबजादा फरहान ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। हालांकि, पाकिस्तान की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही और ओपनर सैम अयूब सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन इसके बाद कप्तान सलमान अली आगा (38) ने साहिबजादा फरहान (100) के साथ मिलकर पारी को संभाला और एक बड़े स्कोर की नींव रखी।

Advertisement

अंत में आकर शादाब खान ने चौके-छक्के लगाकर पारी को 200 के करीब पहुंचाया। शादाब ने नाबाद रहत हुए 22 गेंदों में 36 रन बनाए। वहीं, नामीबिया के लिए जैक ब्रेसैल ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम शुरू से ही बैकफुट पर नजर आई और कभी भी लक्ष्य के आसपास पहुंचती हुई भी नहीं दिखी।

Also Read: LIVE Cricket Score

नामीबिया के लिए सबसे ज्यादा रन लॉरेन स्टीनकैंप (23) ने बनाए जबकि एलेक्जेंडर वॉल्शेंक ने भी 20 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया नतीजतन पूरी टीम 17.3 ओवर्स में 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और पाकिस्तान ने ये मैच 102 रनों के भारी अंतर से जीतकर सुपर-8 में प्रवेश कर लिया। पाकिस्तान के लिए उस्मान तारिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए जबकि शादाब खान ने भी 3 विकेट चटकाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार