Pakistan vs Australia 3rd T20I Highlights: लाहौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा अंदाज में 111 रन से शिकस्त दी। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप भी पूरा किया। बल्लेबाजी में सैम अयूब, बाबर आजम और शादाब खान की आक्रामक पारियों ने मजबूत स्कोर की नींव रखी। इसके बाद गेंदबाजों ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया। मोहम्मद नवाज ने पांच विकेट झटककर मैच को पूरी तरह पाकिस्तान के पक्ष में मोड़ दिया।

Advertisement

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 01 फरवरी को गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन शुरुआत कुछ खास नहीं रही। फखर जमान 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि कप्तान सलमान आगा (5) भी सस्ते में आउट हो गए।

Advertisement

इसके बाद सैम अयूब ने एक छोर संभालते हुए बाबर आजम के साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 69 रन की अहम साझेदारी हुई। सैम अयूब ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं बाबर आजम अंत तक टिके रहे और 36 गेंदों में नाबाद 50 रन की संयमित पारी खेली।

मध्य और अंतिम ओवरों में शादाब खान ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। शादाब ने सिर्फ 19 गेंदों में 46 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। इन पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने 207 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। कप्तान मिशेल मार्श महज 1 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि मैथ्यू शॉर्ट भी सिर्फ 2 रन ही जोड़ सके। इसके बाद कैमरून ग्रीन ने 22 और मार्कस स्टोइनिस ने 23 रन बनाकर थोड़ी देर संघर्ष किया, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह फ्लॉप रहा और आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। नतीजा यह रहा कि पूरी टीम 16.5 ओवर में सिर्फ 96 रन पर सिमट गई।

Advertisement

गेंदबाजी में पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। शाहीन अफरीदी को 2 सफलता मिली, जबकि नसीम शाह और अबरार अहमद ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस तरह पाकिस्तान ने 111 रन से मुकाबला अपने नाम किया और टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को कड़ा संदेश देते हुए तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार