Pakistan squad for the Women's T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यही टीम इस टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए आय़रलैंड में होने वाली ट्राई सीरीज में खेलेगी, जिसमें तीसरी टीम वेस्टइंडीज की है। ट्रॉई सीरीज के मुकाबले 28 मई से 4 जून तक डबलिन में खेले जाएंगे।
फातिमा सना टीम की कप्तानी करती रहेंगी, जबकि ऐमन फातिमा, नतालिया परवेज़, रमीन शमीम, सायरा जबीन और तस्मिया रुबाब अपना पहला टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार हैं। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेलने वाली टीम से सिर्फ़ अंबर कैनात ही बाहर हुई हैं, और उनकी जगह डायना बेग को टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान ने छह रिज़र्व खिलाड़ियों के नाम का भी ऐलान किया है।
पाकिस्तान टीम 6 जून और 9 जून को श्रीलंका और स्कॉटलैंड के खिलाफ वॉर्मअप मैच और दोनों ही मुकाबले डर्बी होंगे। पाकिस्तान के वर्ल्ड कप की शुरुआत 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ एक मैच से होगी।
पाकिस्तान ने हाल ही में अपनी सरजमीं पर जिम्बाब्वे को टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया है।
महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम
फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा संधू, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, तस्मिया रुबाब, तुबा हसन
रिजर्व: अंबर कायनात, मोमिना रियासत, सदफ शमास, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और उम्म-ए-हानी
आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का शेड्यल
14 जून बनाम भारत, बर्मिंघम
17 जून बनाम साउथ अफ्रीका, बर्मिंघम
20 जून बनाम बांग्लादेश, साउथेम्प्टन
27 जून बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल