पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में अपना पहला मैच कल USA के खिलाफ खेलेगी। हालांकि टीम उससे पहले ही चर्चा में आ गयी है और सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। आपको बता दे कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ (Rashid Latif) ने एक एक टॉक शो में दावा किया है कि पाकिस्तानी टीम के लोगों ने एक कार्यक्रम की मेजबानी की, जहां फैंस 25 अमरीकी डालर का भुगतान करने के बाद नेशनल टीम के खिलाड़ियों से मिल सकते थे। इसके अलावा प्राइवेट डिनर भी  कर सकते है। 

Advertisement

लतीफ ने कहा कि, "ऑफिशियल डिनर होते हैं, लेकिन यह प्राइवेट डिनर है। यह कौन कर सकता है? यह भयानक है। इसका मतलब है कि आप हमारे खिलाड़ियों से 25 डॉलर में मिले। भगवान न करे, गड़बड़ होती तो लोग कहते, लड़के पैसे कमा रहे हैं।" राशिद ने 2 जून को हुए 'मीट एंड ग्रीट' कार्यक्रम का पोस्टर भी एक्स पर पोस्ट किया और खिलाड़ियों पर इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अपने प्रैक्टिस सेशन का समय बदलने का भी आरोप लगाया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार