टूर्नामेंट में अभी तक कोई मैच न हारने वाला पाकिस्तान, जो अपने दूसरे खिताब से महज दो कदम दूर है, गुरुवार को यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ भिड़ेगा। बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में एकमात्र है, जिसने अपने सभी पांच मैच जीते हैं। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया जो अपने पहले खिताब की तलाश में है। अब तक टीम ने इस मेगा इवेंट में सिर्फ एक मैच में हार का सामना किया है।

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान पांच बार जा चुका है। वे 2007, 2009, 2010 और 2012 में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप में चौथा सेमीफाइनल खेलेगी, इससे पहले वह 2007, 2010, 2012 सेमीफाइनल खेल चुकी है।

Advertisement

टूनामेंट में पाकिस्तान एक मजबूत टीम दिख रही है। वहीं, उसके बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान उन्हें शानदार शुरूआत दे रहे हैं।

हालांकि, फखर जमान ने बल्ले से ज्यादा योगदान नहीं दिया है और उनका फॉर्म पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय हो सकता है।

उनके गेंदबाजों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया और मौके के मुताबिक गेंदबाजी की हैं। तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हारिस राऊफ ने बल्लेबाजों को परेशान करते हुए शुरुआत में विकेट झटके हैं। लेकिन हसन अली का प्रदर्शन फिलहाल सामान्य रहा है। स्पिनर इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज और शादाब खान ने भी उम्दा प्रदर्शन किया हैं।

 

इस बीच, डेविड वॉर्नर का फॉर्म में आना ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा संकेत है। क्योंकि वे इससे पहले फॉर्म में नहीं थे। लेकिन टूर्नामेंट में उनके द्वारा बनाए दो अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया को जरूर राहत देने वाले हैं। साथ ही उनके सलामी जोड़ीदार और कप्तान फिंच पाकिस्तान के गेंदबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।

Advertisement

मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्ले और गेंद दोनों में फिट लग रहे हैं जबकि स्टीव स्मिथ टिक कर रन बनाने में विश्वास रखते हैं। मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू वेड आखिरी ओवरों में तेज गति से रन बना सकते हैं।

गेंदबाजी विभाग में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने नई गेंद से बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि एडम जम्पा, ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल मार्श ने बीच के ओवरों में विरोधी टीम की रन की रफ्तार पर ब्रेक लगाया है।

पाकिस्तान- ऑस्ट्रेलिया का टी-20 रिकॉर्ड (Pakistan vs Australia T20 Record)

Advertisement

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 23 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिसमें पाकिस्तान ने 13 मैच और ऑस्ट्रेलिया ने 9 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। वहीं अगर टी-20 वर्ल्ड कप की बात की जाए तो दोनों की छह बार टक्कर हुई है, जिसमें दोनों ही तीन-तीन मुकाबले जीती हैं। 

टीमें इस प्रकार हैं-

ऑस्ट्रेलिया (संभावित प्लेइंग इलेवन): एरॉन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर और एडम जम्पा।

Advertisement

पाकिस्तान (संभावित प्लेइंग इलेवन): बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान,हारिस राऊफ, हसन अली, इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शाहीन शाह अफरीदी और शोएब मलिक।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार