24 जनवरी। पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम में आज बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 3 टी-20 मैचों के सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान में 12 साल के बाद पाकिस्तान की दौरे पर आई है। आखिरी बार बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान की धरती पर 2007-08 में आई थी। 

Advertisement

आपको बता दें कि श्रीलंका ने पिछले साल पाकिस्तान के दौरे पर आई थी और पाकिस्तान को टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने में सफल रही थी। ऐसे में पाकिस्तान की टीम अपने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने की भरपूर कोशिश करेगी।

Advertisement

पाकिस्तान की टीम टी-20 रैंकिंग में नंबर 1 पर मौजूद है। यदि बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की टीम सीरीज हारती है तो टी-20 रैंकिंग में टॉप पॉजिशन गंवा देगी और ऑस्ट्रेलिया नंबर 1 पर पहुंच जाएगा। बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के दौरे पर 3 टी-20, 1 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी।

लाइव टेलीकास्ट
टी-20 सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारत के समयनुसार ढ़ाई बजे से शुरू होगा। पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के मैच का सीधा प्रसारण भारत में टेन स्पोर्ट्स पर होगा। सोनी लिव पर ऑनलाइन मैच का मजा ले सकते हैं भारतीय फैन्स।

पाकिस्तान संभावित टीम
बाबर आज़म (c), अहसान अली, अमद बट, हारिस रऊफ़, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, खुशिल शाह, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (wk), मूसा खान, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, शोएब मलिक, उस्मान कादिर

बांग्लादेश संभावित टीम
महमूदुल्लाह (c), तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, मोहम्मद नईम, नजमुल हुसैन, लिटन दास (wk), मोहम्मद मिथुन, आफिस हुसैन, महेदी हसन, अमीनुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, शफीउल इस्लाम, अल-अमीन हुसैन, रुबिन हुसैन महमूद

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार