26 नवंबर, दुबई (CRICKETNMORE)। लियाम प्लंकेट (3/21) औऱ रीस टॉप्ले (3/24) की शानदार गेंदबाजी और सैम बिलिंग्स(53) के धमाकेदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में पाकिस्तान को 14 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 


Advertisement

वेन्यूदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

Advertisement

टॉस : इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

इंग्लैंड : सैम बिलिंग्स के 25 गेंदों में 53 रन की धमाकेदार पारी और कप्तान इयान मॉर्गन (45) और जेम्स विन्स (41) की महत्वपूर्ण पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में  5 विकेट पर 160 रन बनाए। बिंलिंग्स ने 24 गेंदों में अर्धशतक लगाकर पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। कॉलिंगवुड टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले इंग्लिश खिलाड़ी थे। पाकिस्तान के लिए सोहेल तनवीर ने 2 और अनवर अली और वहाब रियाज ने एक-एक विकेट लिया। 

पाकिस्तान : लियाम प्लंकेट (3/21) औऱ रीस टॉप्ले (3/24) की बेहतरीन गेंदबाज की बदौलत पाकिस्तान की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में असफल रहा। मेजबान टीम के 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छूने में नाकाम रहे। इंग्लैंड के लिए स्टीफन पैरी ने दो औऱ मोइन अली ने  एक विकेट लिया। 

मैन ऑफ द मैच : सैम बिलिंग्स ( 25 गेंदों में 53 ऱन0

Advertisement

टीमें (अंतिम ग्यारह खिलाड़ी)

पाकिस्तान : शाहिद अफरीदी, मोहम्मद हफीज, सोहेल तनवीर, सरफराज अहमद, वहाब रियाज, अनवर अली, उमर अकमल, मोहम्मद रिजवान, शोएब मकसूद बजाना, इमरान खान, राफातुल्लाह  मोहमंद

इंग्लैंड :, इयोन मोर्गन, आदिल राशिद, क्रिस जॉर्डन, जेसन रॉय, जेम्स विन्स, मोइन अली, स्टीफन पैरी, एलेक्स हेल्स, सैम बिलिंग्स, रीस टॉप्ले,  लियाम प्लंकेट

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार