27 नवंबर, दुबई (Cricketnmore)। गेंदबाजों और बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 

वेन्यू: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

टॉस: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

इंग्लैंड : टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट 172 रन बनाए। इंग्लैंड के तरफ से जेम्स विंस ने 38 रन की पारी औऱ जोसेफ बटलर की 33 रन की पारी के बदौलत इंग्लैंड  172 रन सका। इंग्लैंड की तरफ से जेसन रॉय ने 29 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के तरफ से शाहिद अफरीदी ने 3 विकेट औऱ अनवर अली ने 2 विकेट चटकाए।

 

पाकिस्तान: 173 रन की पारी का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन ही बना सकी। जिससे बेहद ही रोमांचक मैच में पाकिस्तान केवल 3 रन बनाकर आउट हो गई। अहमद शेह्ज़ाद ने 28 और शोएब मलिक की 26 रन की पारी के बदौलत पाकिस्तान की टीम ने कुछ हद तक पारी को 150 के पार पहुंचा दिया। लेकिन अंतिम समय में शाहिद अफरीदी ने ताबड़तोड़ केवल 8 गेंद पर 24 रन बनाकर टीम के स्कोर के बिल्कुल करीब पहुंुचा दिया। इंग्लैंड के तरफ से लियाम प्लंकेट ने 3 विकेट लिए। तो वहीं क्रिस वॉक्स ने 2 विकेट झटके। 

मैच रिजल्ट: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3 रन से हराया

मैन ऑफ द मैच: लियाम प्लंकेट (इंगलैंड)


टीम अंतिम ग्यारह:

इंग्लैंड: जेसन रॉय , एलेक्स हेल्स , जेम्स विंस , जो रूट , जोसेफ बटलर (विकेटकीपर) , सैम बिल्लिंग्स , डेविड विल्ली , क्रिस वॉक्स , आदिल रशीद , लियाम प्लंकेट , स्टीव पेरी

पाकिस्तान: रफतुल्लाह मोहमंद , अहमद शेह्ज़ाद , मोहम्मद हफीज़ , शोएब मलिक , उमर अकमल , एस मकसूद , सरफराज़ अहमद (विकेटकीपर) , शाहिद अफरीदी (कप्तान) , अनवर अली , सोहेल तनवीर , वहाब रिआज़

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार