Pakistan vs Netherlands: जिम्बाब्वे से हारने के बाद पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेल रही है। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पाकिस्तान के गेंदबाज नीदरलैंड टीम पर कहर बनकर टूटे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम शुरुआत से ही बेबस नजर आई और एक के बाद एक उसके विकेट गिरते गए। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया। विकेट लेने के बाद शादाब खान का रिएक्शन देखते बनता था।

Advertisement

शादाब खान ने टॉम कूपर को मोहम्मद वसीम जूनियर के हाथों कैच आउट करवाया। हालांकि, इस दौरान शादाब से गलती हो गई थी और उन्होंने टॉम कूपर को एक छोटी गेंद डाल दी थी। जिस गेंद पर छक्का पड़ना चाहिए था उस गेंद पर शादाब को विकेट मिला। डीप मिड-विकेट पर फील्डर वसीम जूनियर ने टॉम कूपर के कैच को लपक लिया।

Advertisement

कमेंटेटर को यह कहते हुए सुना गया कि इस गेंद पर बल्लेबाजा आसानी से छक्का जड़ सकते थे। वहीं शादाब खान आसमान की ओर देखने से पहले अपना सिर पकड़ लेते हैं। शादाब खान को एहसास था कि उनसे गलती हो गई है।

वहीं अगर मैच की बात करें तो नीदरलैंड की टीम ने खबर लिखे जाने तक 36 रन पर अपने 3 विकेट गंवा दिए हैं। नीदरलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्टीफन मायबर्ग 6 रन पर आउट हुए वहीं पावरप्ले में नीदरलैंड की टीम 1 विकेट पर केवल 19 रन ही बना सकी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार