Pakistan vs New Zealand: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पाक गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का जलवा देखने को मिला। शाहीन अफरीदी ने पहले ओवर में ही गजब की गेंदबाजी करते हुए कीवी सलामी बल्लेबाज फिन एलन को पवेलियन भेजा। फिन एलन को ओवर की तीसरी गेंद पर आउट करने से पहले गजब का ड्रामा भी देखने को मिला था।

Advertisement

फिन एलन ने शाहीन शाह अफरीदी के ओवर की पहली ही गेंद पर सामने कि दिशा में चौका मारकर इस बात के संकेत दिए कि आज वो किस मूड में मैदान पर आए हैं। ओवर की दूसरी गेंद पर शाहीन अफरीदी ने बल्लेबाज को गच्चा दे दिया। गेंद बल्लेबाज के पैड से टकराई और ऑनफील्ड अंपायर ने बैटर को आउट करार दे दिया।

Advertisement

फिन एलन को उम्मीद थी कि वो नॉटआउट हैं जिसके चलते उन्होंने रिव्यू लेने का फैसला किया। पाकिस्तान के खिलाड़ी इस विकेट का जश्न मनाते कि इससे पहले थर्ड अंपायर ने फिन एलन को नॉटआउट करार दे दिया। फिन एलन को नॉटआउट इसलिए दिया गया क्योंकि पैड से टकराने से पहले गेंद एलन के बैट से टकराई थी।

ओवर की तीसरी गेंद पर एक बार फिर से अफरीदी की गेंद खेलने से फिन एलन चूके और एकबार फिर ऑनफील्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया। फिन एलन ने एक बार फिर ऑनफील्ड अंपायर के फैसले को चुनौती देते हुए रिव्यू लेने का फैसला किया। लेकिन, यहां फिन एलन से गलती हो गई और वो आउट दिए गए।

रिप्ले में साफ पता चला कि वो LBW आउट हैं। बता दें कि न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ। खबर लिखे जाने तक कीवी टीम ने 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर रन बना लिए हैं। मैच जीतने वाली टीम रविवार 13 नवंबर 2022 को फाइनल मुकाबला खेलेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार