गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2024) के 23वें मैच में गुयाना अमेज़न वॉरियर्स का सामना एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स से हुआ जिसे इमरान ताहिर की कप्तानी वाली वॉरियर्स ने 27 रनों से जीत लिया। वॉरियर्स की इस जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज़ आज़म खान ने अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

आज़म ने पहले तो ओपनिंग करते हुए बल्ले से 29 रनों की पारी खेली और फिर एक शानदार स्टंपिंग से फैंस को अपना दीवाना बना लिया। फाल्कन्स की टीम जब रनचेज़ के लिए मैदान पर उतरी तो उनके लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने अपने दो सलामी बल्लेबाजों को जल्दी खो दिया। जस्टिन ग्रीव्स के रूप में उनका पहला विकेट गिरा और इसमें गुडाकेश मोती की शानदार गेंद के साथ-साथ आज़म खान की स्टंपिंग का भी हाथ था।

Advertisement

फालकन्स की पारी के तीसरे ओवर में मोती ने एक अच्छी गेंद डाली जो पड़ने के बाद ग्रीव्स से दूर जा रही थी। ग्रीव्स ने इस गेंद पर क्रीज़ से बाहर निकलकर मारने की कोशिश की और वो घूमती हुई गेंद पर पूरी तरह से गच्चा खा गए। गेंद इतनी घूमी कि कीपर की पहुंच से भी बाहर जा रही थी लेकिन आजम खान ने गेंद को पकड़ने के लिए डाइव लगाई और फिर एक हाथ से तेजी से बेल्स को उड़ा दिया। आज़म खान की इस मुश्किल स्टंपिंग को देखकर फैंस को एमएस धोनी की याद आ गई।

इस मैच की बात करें तो फाल्कन्स ने टॉस जीतकर वॉरियर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा। वॉरियर्स ने संघर्षपूर्ण पिच पर 20 ओवर में 135/7 रन बनाए और जवाब में एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स को 18.5 ओवरों में 108 रनों पर ऑलआउट करते हुए 27 रन से ये मैच जीत लिया। मोईन अली को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार