Womens Asia Cup 2024: महिला एशिया कप 2024 के नवें मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan Women) ने यूएई (United Arab Emirates Women) को 10 विकेट से रौंदकर बेहद आसान जीत हासिल की है। ये मुकाबला रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जिसे जीतकर पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। 

Advertisement

गल फिरोजा ने ठोका पचासा

Advertisement

एशिया कप के इस मुकाबले में यूएई ने पाकिस्तान के सामने 20 ओवर में महज 104 रनों का लक्ष्य रखा था जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई गल फिरोज ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 55 बॉल पर 8 चौके मारकर नाबाद 62 रनों की पारी खेली और टीम के लिए ये मैच पूरी तरह से एकतरफा कर दिया।

गल फिरोजा को साथी खिलाड़ी मुनीबा अली का भी खूब साथ मिला। मुनीबा ने 30 बॉल पर 37 रनों की पारी खेली और इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए नाबाद 107 रनों की साझेदारी भी हो गई जिसके दम पर टीम ने मैच भी जीता।

पाकिस्तानी गेंदबाज़ों ने भी मचाया धमाल

बल्लेबाज़ों के कमाल के प्रदर्शन से पहले दांबुला के मैदान पर पाकिस्तानी गेंदबाज़ों ने धमाल मचाया था। इस मैच में टीम की सबसे सफल गेंदबाज़ सादिया इकबाल रहीं जिन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा तुबा हसन और नाशरा संधू ने भी 2-2 विकेट हासिल किये। तुबा हसन ने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। वहीं नाशरा संधू ने 4 ओवर में 22 रन खर्चे और 2 सफलताएं हासिल की। इनके अलावा कप्तान निदा डार भी खाली हाथ नहीं रहीं। उन्होंने टीम यूएई के खिलाफ 2 ओवर किये और 15 रन देकर एक विकेट चटका डाला।

Advertisement

तीर्था सतीश ने बचाई यूएई की नाक

पाकिस्तान के खिलाफ यूएई का कोई भी खिलाड़ी प्रभावित नहीं कर सका, लेकिन इसी बीच विकेटकीपर बैटर तीर्था सतीश ने टीम की नाक बचाई। तीर्था ने 36 बॉल पर 5 चौके की मदद से 40 रन बनाए। यही वो पारी थी जिसके दम पर यूएई की टीम जैसे तैसे 20 ओवर खेलकर 8 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना सकी।

पॉइंट्स टेबल का हाल

Advertisement

पाकिस्तान को टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत मिली है जिसके बाद ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल पर वो 3 मैचों में 2 जीत के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। ग्रुप ए में इंडिया की टीम फिलहाल 2 मैचों में 2 जीत के साथ टॉप पर है। नेपाल की टीम तीसरे और यूएई की टीम 3 मैचों में तीनों ही हारकर चौथे पायदान पर है।

बात करें अगर ग्रुप बी की तो वहां श्रीलंका 2 मैचों में दो जीत के साथ पहले स्थान पर है। मौजूदा समय में थाईलैंड दूसरे, बांग्लादेश तीसरे और मलेशिया चौथे पायदान पर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार