Zaman Khan Challenge to Umran Malik: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमरान मलिक इस समय टॉक ऑफ द टाऊन बने हुए हैं। उन्होंने अपने छोटे से करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं और अब वो टीम इंडिया की जर्सी में लगातार दिख भी रहे हैं। इस समय भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज़ गेंद डालने का रिकॉर्ड भी उमरान मलिक के नाम पर ही दर्ज है।

Advertisement

उमरान ने भारत के लिए खेलते हुए 156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की है जो कि एक रिकॉर्ड है। हालांकि, अब उमरान को पाकिस्तान के एक युवा खिलाड़ी ने चैलेंज किया है। इस 21 साल के युवा खिलाड़ी ने अभी तक पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल डेब्यू भी नहीं किया है लेकिन अभी से ही इस गेंदबाज ने कह दिया है कि वो आगामी पीएसएल सीजन में उमरान मलिक का रिकॉर्ड तोड़ देगा। 

Advertisement

पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे युवा तेज गेंदबाज जमान खान ने कहा है कि वो पीएसएल के आगामी सीज़न में उमरान मलिका का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। उमरान मलिक की पेस को ये पाकिस्तानी खिलाड़ी बीट कर पाएगा या नहीं, ये तो आगामी पीएसएल सीजन में पता चल जाएगा लेकिन इतना तय है कि ये राह जमान खान के लिए आसान नहीं होने वाली है।

उमरान मलिक को अब टीम इंडिया में लगातार मौके दिए जा रहे हैं और इसी साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भी वो टीम इंडिया के लिए खेलते दिख सकते हैं। मलिक ने हाल ही में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था जिसके चलते वो टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। अगर उमरान के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होने अभी तक भारत के लिए 8 वनडे और 8 टी-20 मैच खेले हैं, कुल मिलाकर दोनों फॉर्मेंट में अब तक उमरान ने 24 विकेट लिए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार