पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीकी टीम के बीच कराची में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तानी टीम जीत की दहलीज़ पर पहुंच चुकी है। बाबर आज़म की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम को ये मैच जीतने के लिए सिर्फ 88 रन बनाने हैं। अगर पाकिस्तान ये टेस्ट जीत जाती है तो इसका श्रेय अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे नौमान अली को जाएगा।

Advertisement

नौमान अली ने कराची टेस्ट की दूसरी पारी में 35 रन देकर 5 विकेट लेकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। 34 साल और 114 दिन के अली अपने डेब्यू टेस्ट की एक पारी में पांच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही नौमान ने 71 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

Advertisement

71 साल पहले 1949 में फेन क्रेसवेल ने भी अपने डेब्य़ू टेस्ट की एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया था। उस समय क्रेसवेल की उम्र 34 साल 146 दिन थी। उन्होंने ये कारनामा न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल के मैदान पर किया था। पाकिस्तान के इस उम्रदराज खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से ये साबित कर दिया है कि बेशक शेर बूढ़ा हो गया हो लेकिन वो शिकार करना बिल्कुल नहीं भूलता। 

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करांची नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले 34 वर्षीय स्पिन गेंदबाज नौमान अली (Nauman Ali) पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार