वेस्टइंडीज के पाकिस्तान दौरे की शुरुआत हो चुकी है जहां मुल्तान में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 305 रन बना दिए। वेस्टइंडीज को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में शाई होप ने अहम भूमिका निभाई। होप ने अपने करियर में एक और शतक जोड़ते हुए पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की जमकर खबर ली।

Advertisement

होप ने आउट होने से पहले 134 गेंदों में 127 रन बनाए। होप के इर्द-गिर्द बाकी बल्लेबाज़ों ने भी शानदार बल्लेबाज़ी की जिसकी बदौलत कैरेबियाई टीम इतने बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। इस मैच में पाकिस्तान के हर गेंदबाज़ को विकेट मिला लेकिन हसन अली का बुरा फॉर्म यहां भी जारी रहा जहां उन्होंने जमकर रन लुटाए और विकेट भी नहीं मिला।

Advertisement

हसन अली ने अपने कोटे के 10 ओवरों में 6.80 की इकॉनमी रेट से 68 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए। कहीं न कहीं उनकी नाकामयाबी पाकिस्तान पर भारी पड़ी और वेस्टइंडीज 300 के पार पहुंच गई। हसन अली को कैरेबियाई बल्लेबाज़ों ने जमकर कूटा और मैच में उनकी कुटाई के बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई।

फैंस अलग-अलग तरह के मीम्स और ट्वीट करके हसन अली को ट्रोल कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से इस पाकिस्तानी गेंदबाज़ को अपने निशाने पर ले रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार