पाकिस्तान ने विश्व क्रिकेट में कुछ सबसे तेज और डरावने तेज गेंदबाज पैदा किए हैं। वकार यूनिस से लेकर शोएब अख्तर तक, पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने कई सालों तक दुनिया भर के बल्लेबाजों को परेशान किया है। अगर तेज़ी की बात करें तो शोएब अख्तर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गेंद डालने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने 2003 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ ये कारनामा किया था।

Advertisement

अख्तर के अलावा ऑस्ट्रेलिया के कुछ गेंदबाज जिनमें ब्रेट ली और शॉन टैट के नाम शामिल हैं, ने भी 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की है। हालांकि, पाकिस्तान के एक पूर्व गेंदबाज मोहम्मद सामी ने अब दावा किया है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकी थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इसे स्पीड गन की गलती मान लिया और मान्यता नहीं दी।

Advertisement

सामी ने 2004 में एक वनडे में राहुल द्रविड़ को एक तेज गेंद फेंकी थी, जिसे 164 किलोमीटर प्रति घंटे (101 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से देखा गया था। हालांकि, बाद में आईसीसी ने कहा था कि स्पीड गन में खराबी थी जो गलत नंबर दिखा रही थी। सामी के इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई फैंस तो उन्हें अख्तर से भी बड़ा फेंकू कह रहे हैं। 

सामी ने पाक टीवी से बातचीत में कहा, "मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 164 किमी प्रति घंटे और 162 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी, लेकिन दुर्भाग्य से आईसीसी ने दावा किया कि उस समय गेंदबाजी मशीन ठीक से काम नहीं कर रही थी।" वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का मौजूदा रिकॉर्ड अख्तर के नाम है, जिन्होंने 19 साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार