पाकिस्तान के बल्लेबाजी सलाहकार मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) और गेंदबाजी सलाहकार वर्नोन फिलेंडर (Vernon Philander) ने शनिवार को बताया कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हारने के बाद पाकिस्तान ड्रेसिंग रूम में कुछ भी ठीक नहीं था। कप्तान बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम के खिलाड़ी पूरी तरह से टूट गए थे। पा

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा शुक्रवार को पोस्ट किए गए एक वीडियो में हेडन और फिलेंडर 11 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया से पांच विकेट मिली हार के बाद ड्रेसिंग रूम के माहौल पर चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में नियुक्त किए गए हेडन ने कहा, "जब आप ड्रेसिंग रूम का ऐसा माहौल देखते हैं तो आपको झटका नहीं लगता, बस दिल टूट जाता है, क्योंकि आप मैदान पर पूरी उम्मीदों के साथ जाते हो। लेकिन किसी कारण वश आप हार जाते हो तो यह अच्छा नहीं लगता।"

उन्होंने आगे कहा, "इसलिए आप ड्रेसिंग रूम का माहौल पूरी तरह से अलग देखते हो, जहां खिलाड़ी पूरी तरह से टूट कर उदास बैठे रहते हैं।

सेमीफाइनल को दो ऑस्ट्रेलियाई रणनीतिकारों कंगारुओं के कोच जस्टिन लैंगर और पाक बल्लेबाज सलाहकार हेडन के बीच मुकाबल देखा जा रहा था। लेकिन अंत में मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 40) और मैथ्यू वेड (नाबाद 41) की शानदार पारी ने मैच को खत्म किया। जिसे पाकिस्तान का फाइनल में जाने का सपना टूट गया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार