5 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। क्रिकेट को जैंटलमैन गेम कहा जाता है। लेकिन लगता है कि इस साफ सुथरे खेल को किसी की नजर लग गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे क्रिकेट फैन्स को ना सिर्फ झटका लगा है बल्कि उन्हें इस बात पर विश्वास ही नहीं हो रहा है कि ऐसा क्रिकेट में भी हो सकता है। अनुष्का शर्मा बनेगी विराट कोहली की दुल्हनियां

Advertisement

मीडिया में फैली खबर के अनुसार इटली क्रिकेट टीम के तरफ से खेलना वाला एक युवा क्रिकेट खिलाड़ी का नाम आईएस आतंकवादी संगठन से जुड़ा हुआ पाया गया है। आपको बता दें कि जिस खिलाड़ी का नाम इस संगठन से जुड़ा हुआ पाया गया है वो इटली के तरफ से क्रिकेट खेलते हैं और इसका नाम आफताब फारूख बताया जा रहा है । आतंकी संगठन से नाम जुड़ने के कारण आफताब फारूख को इटली से निष्कासित कर दिया है। ब्रेकिंग न्यूज: वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीटर पर किया बवाल, कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को दी टक्कर

Advertisement

एक इटालियन अखबार के अनुसार खबर फैली है कि पाकिस्तान से तालुल्क रखने वाले क्रिकेटर आफताब को वायर टेप से बात करने हुए पाया गया है। उस टेप में पाया गया है कि वो यूरोपियन लोगों में डर पैदा करने की कोशिश कर रहें हैं। रोहित शर्मा का 264 रन का रिकॉर्ड टूटा

इसके अलावा इस इटालियन अखबार के मुताबिक यह खबर भी आई है कि इटली के गृहमंत्री एंटलीनो अलफानो ने बयान दिया है कि यह 26 वर्षिय युवा आईएस का समर्थन करता था और सीरीया जाकर आतंकवादी संगठन में शामिल होना चाहता था। यह खबर आते ही आफताब फारूख के घरेलू  इलाके में काफी तनाव है जहां वो 13 साल से रह रहे थे।

आपको बता दें कि साल 2009 में स्पोर्ट्स वीक के पत्रिका में आफताब की एक फोटो छपी थी जिसमें वो इटली के अंडर – 19 क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में पेश किया गया था। इस फोटो में आफताब इटली देश के रंग वाली नीली जर्सी में दिख रहे हैं।

मीडिया में ऐसी खबर आने के बाद फारूख के करीब रहे मिलानों क्रिकेट क्लाब के अध्यक्ष फेबियो माराबिनि ने कहा है कि “मुझे यकिन भी नहीं हो रहा है कि फारूख का नाम आईएसएस से जुड़ा है। यह खबर बिल्कुल झटका देने वाला जैसा है। फेबियो माराबिनि ने आगे बताया कि इस्लामाबाद जाने से पहले मैंने उससे बात की उसन मुझे धन्यवाद भी दिया लेकिन उसके आवाज से लग रहा था कि वो डरा हुआ है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार