पर्थ, 12 दिसम्बर | पाकिस्तान के अलीम दार टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बार अंपायरिंग करने वाले दुनिया के पहले अंपायर बन गए हैं। दार ने गुरुवार को यहां आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में अंपायरिंग के लिए मैदान पर उतरने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल कर ली।

Advertisement

51 वर्षीय दार ने इसके साथ ही वेस्टइंडीज के स्टीव बकनर द्वारा सबसे ज्यादा बार टेस्ट मैचों में अंपायरिंग करने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Advertisement

पाकिस्तान में कई वर्षो तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने के बाद अंपायरिंग में आए दार का बतौर अंपायर यह 129वां टेस्ट मैच है।

उन्होंने 2003 में इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच ढाका में खेले गए मैच में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट में अंपायरिंग की थी।

बकनर ने 1989 से 2009 तक 128 टेस्ट मैचों और 181 वनडे मैचों में अंपायरिंग की थी।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दार के हवाले से लिखा है, "मैंने जब अपना अंपायरिंग करियर शुरू किया था तब इस मुकाम को छूने के बारे में नहीं सोचा था। यह शानदार एहसास है और मेरे जीवन का अच्छा समय है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "स्टीव बकनर मेरे आदर्श हैं और अभी मुझे एहसास हो रहा है कि मैं उनसे ज्यादा टेस्ट में अंपयारिंग करने जा रहा हूं।"

दार ने कहा, "अपने दो दशक के करियर में मैं भाग्यशाली रहा कि ब्रायन लारा की 400 रनों की नाबाद पारी और दक्षिण अफ्रीका-आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया 434 के स्कोर वाला वनडे मैच देख सका।"

दार अब तक 207 वनडे मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं और अब वह दक्षिण अफ्रीका के रूडी कर्टजन से मात्र दो मैच ही दूर हैं। कर्टजन ने अब तक 209 वनडे मैचों में अंपायरिंग की है। पाकिस्तानी अंपायर दार अब तक 46 टी-20 मैचों में भी अंपायरिंग कर चुके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार