आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, उन्होंने अपने नए बैटिंग और असिस्टेंट कोच के नाम का ऐलान कर दिया है। गुजरात टाइटंस ने टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बैटर पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) को ये जिम्मेदारी सौंपी है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। गुजरात टाइटंस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट साझा करते हुए ये जानकारी फैंस को दी है। आपको बता दें कि ये दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल में 6 टीमों से खेलने का अनुभव रखता है। पार्थिव पटेल बतौर खिलाड़ी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों का हिस्सा रहे।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि पार्थिव पटेल पांच बार चैंपियन का टाइटल जीतने वाली मुंबई इंडियंस की स्काउटिंग टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं और इसके अलावा उन्होंने मुंबई एमिरेट्स के लिए बैटिंग कोच की भी भूमिका निभाई है। गौरतलब है कि उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल का टाइटल भी जीता है।

बात करें अगर पार्थिव पटेल के इंटरनेशनल रिकॉर्ड की तो उन्होंने देश के लिए 25 टेस्ट, 38 वनडे और 2 टी20 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 31.13 की औसत से 934 रन, वनडे क्रिकेट में 23.74 की औसत से 736 रन और टी20 इंटरनेशनल में 18 की औसत से 36 रन बनाए। पार्थिव के पास 204 टी20 मैचों का अनुभव है, ऐसे में वो गुजरात टाइटंस के लिए बैटिंग कोच के तौर पर एक अहम भूमिका निभा सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार