भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टेस्ट क्रिकेट से किनारा कर चुके हैं लेकिन कुछ दिन पहले उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जिनमें उन्हें लाल गेंद से गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ये अटकलें लगाने लगे थे कि हार्दिक टेस्ट क्रिकेट में वापसी की तैयारी में हैं।

Advertisement

इन अफवाहों का बाज़ार गर्म होने ही लगा था कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने हार्दिक पांड्या की लाल गेंद से गेंदबाजी करने की क्लिप वायरल होने के बाद टेस्ट प्रारूप में उनकी वापसी को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर दिया। हार्दिक ने 2018 के बाद से कोई टेस्ट नहीं खेला है। चोट लगने की वजह से ऑलराउंडर खेल के सबसे लंबे प्रारूप में नहीं खेल पा रहे हैं।

Advertisement

पांड्या को लेकर पार्थिव पटेल ने जियो सिनेमा पर कहा, "हार्दिक पांड्या टेस्ट क्रिकेट में वापसी नहीं कर रहे हैं। वो लाल गेंद से अभ्यास कर रहे थे, क्योंकि सफेद गेंद उस समय उपलब्ध नहीं थी। उनका शरीर चार दिवसीय और पांच दिवसीय मैच नहीं खेल सकता। टेस्ट टीम में चयन के लिए विचार किए जाने से पहले उन्हें प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना होगा, जिसकी संभावना बहुत कम है।"

ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए, हार्दिक की वापसी एक चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीच, पार्थिव ने कहा कि भारत कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को खेला सकता था। उन्होंने कहा, "दूसरा टेस्ट मेजबान टीम के लिए यश दयाल को आजमाने का मौका था। अगर ये टेस्ट मैच ड्रॉ होता है, तो ये ध्यान रखना ज़रूरी है कि अगली सीरीज़ न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ होगी और आप उस टीम के खिलाफ़ प्रयोग कर सकते हैं।"

पार्थिव पटेल ने हाल ही में कहा था कि हार्दिक पांड्या अगर रणजी ट्रॉफी में वापसी करते हैं तो टेस्ट खेल सकते हैं। उन्होंने कहा, "ये हार्दिक पांड्या पर निर्भर करता है कि वो टेस्ट टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं या नहीं। बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने ये स्पष्ट कर दिया है कि टेस्ट क्रिकेट में राष्ट्रीय टीम के लिए विचार किए जाने से पहले आपको प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना होगा।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार