10 अप्रैल। आईपीएल 2019 में आरसीबी की टीम की हालत खराब है और हर किसी को अब यही उम्मीद है कि प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पहुंचना नामूमकिन है। भले ही आरसीबी की टीम का परफॉर्मेंस आईपीएल में अच्छा नहीं हो रहा है लेकिन आरसीबी टीम के पार्थिव पटेल एक ऐसा काम कर रहे हैं जो किसी के लिए मुश्किल भऱा हो सकता है। 

Advertisement

आपको बता दें कि पार्थिव पटेल के पिता अजय पटेल को ब्रेन हैमरेज हुआ है और इस समय अस्पताल में भर्ती चल हे हैं। बताया जा रहा है कि पार्थिव पटेल के पिता ब्रेन हैमरेज के कारण कोमा में चले गए हैं। गौरतलब है कि पार्थिव पटेल मैच खेलने के बाद अहमदाबाद जाते रहते हैं और पिता की देखभाल में भी समय बिता रहे हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि जब पार्थिव पटेल के पिता अजय पटेल को ब्रेन हैमरेज हुआ था तो पार्थिव पटेल ने आईपीएल से खुद को अलग करने का मन बनाया था। लेकिन तब उनके पिता ब्रेन हैमरेज से थोड़े दिन के बाद रिकिवर करने के बाद उन्होंने ही पार्थिव पटेल को आईपीएल ना छोड़ने के लिए कहा।

लेकिन अब जब पार्थिव पटेल आईपीएल खेल रहे है तो वहीं उनके पिता फिर से कोमा में चले गए हैं। पार्थिव पटेल फिर भी अपने पिता की बात को मानते हुए आईपीएल खेल रहे हैं।
 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार