India vs England 4th T20I: भारत को तीसरे टी20 में इंग्लैंड के हाथों 125 रन की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद टीम चयन को लेकर बहस तेज हो गई है। इसी बीच पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने चौथे टी20 के लिए भारत को प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करने की सलाह दी है। 

Advertisement

पार्थिव का मानना है कि भारत की बल्लेबाजी में जरूरत से ज्यादा बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जिसकी वजह से टीम संतुलन खो रही है। उन्होंने कहा कि टीम में छह बाएं हाथ के बल्लेबाज होने से विपक्षी टीम को अपनी रणनीति बनाने में आसानी हो रही है।

Advertisement

जियोहॉटस्टार पर बातचीत के दौरान पार्थिव पटेल ने कहा कि अगर वह टीम मैनेजमेंट का हिस्सा होते, तो वह संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में वापस लाते। हालांकि, इसके लिए वह वैभव सूर्यवंशी को नहीं, बल्कि शिवम दुबे को बाहर करते।

पार्थिव ने कहा, "मेरा मानना है कि संजू सैमसन को खेलना चाहिए। हमने पहले मैच से ही कहा है कि आप टॉप-7 या टॉप-8 में इतने सारे बाएं हाथ के बल्लेबाज नहीं रख सकते। अगर मुझे टीम चुननी हो तो मैं शिवम दुबे की जगह संजू सैमसन को शामिल करूंगा।"

हालांकि, पार्थिव ने यह भी माना कि ऐसा करने से टीम के पास छठे गेंदबाज का विकल्प नहीं रहेगा, लेकिन इसके बावजूद वह पांच मुख्य गेंदबाजों के साथ उतरना पसंद करेंगे। वहीं पार्थिव पटेल का मानना है कि संजू सैमसन को दोबारा ओपनिंग नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि उन्हें नंबर-3 से नंबर-5 के बीच बल्लेबाजी करानी चाहिए।

उन्होंने कहा, "संजू सैमसन नंबर-3 पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं, या फिर इशान किशन, संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर को नंबर-3 से नंबर-5 के बीच किसी भी क्रम में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतलब है कि संजू सैमसन के लिए हालिया समय बिल्कुल अच्छा नहीं रहा है। आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों में उन्होंने सिर्फ 5 और 0 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी उनका बल्ला नहीं चला और वह 7 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद उन्हें दूसरे और तीसरे टी20 से बाहर बैठना पड़ा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ब्रिस्टल में गुरुवार (9 जुलाई) को खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम मैनेजमेंट कोई बदलाव करता है या फिर उसी संयोजन के साथ मैदान पर उतरता है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार