भारतीय क्रिकेटर परवेज रसूल (Parvez Rasool) इस वक्त सुर्खियों मे हैं। जम्‍मू-कश्‍मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने परवेज रसूल पर चोरी का आरोप लगाया है। JKCA के मुताबिक इस क्रिकेटर ने पिच रोलर चुराया है। एसोसिएशन ने परवेज रसूल को पिच रोलर वापस करने के लिए कहा है और ऐसा न करने पर पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Advertisement

32 साल के परवेज रसूल इस आरोप के लगने के बाद काफी परेशान चल रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनको लेकर तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं। इस बीच एक जाने माने अधिकारी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि परवेज रसूल को एक लंबी रस्‍सी दी जानी चाहिए, ताकि वह खुद को फांसी लगा लें।

Advertisement

इस कमेंट के बाद परवेज रसूल ने कहा कि अब उन्हें और ज्यादा बुरा लग रहा है। हालांकि, बाद में किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए उस अधिकारी ने अपने कमेंट को डिलीट कर दिया था। न्यूज 18 में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार रसूल ने कहा, 'अधिकारी ने कमेंट डिलीट कर दिया, मगर मेरे पास स्‍क्रीनशॉट है। क्‍या कोई मुझे बता सकता है कि मैंने ऐसा क्‍या गलत किया है कि मुझे फांसी चढ़ाने की जरूरत है?'

परवेज रसूल ने आगे कहा, 'यदि मेरे प्रति आपके मन में किसी तरह का कोई शक या संदेह है तो फिर मेरा फोन नंबर उनके पास है। वे मुझे फोन कर सकते थे। बात साफ करने के लिए कुछ सेकेंड ही लगेंगे, मगर ऐसा लगता है कि वे मुझे परेशान करना चाहते हैं।' खबरों की मानें तो एसोसिएशन की तरफ से रसूल को नोटिस भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार