आईपीएल 2018 की शुरुआत 7 अप्रैल से होने वाली है। साल 2008 में शुरु हुई दुनिया की इस सबसे धनी और नामी क्रिकेट लीग के पिछले 10 सीजन में कई रिकॉर्ड बने। आइए जानते हैं अब तक आईपीएल के अहम रिकॉर्ड्स पर।

Advertisement

1.    आईपीएल के पिछले 10 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है। रैना ने 161 मैचों की 157 पारियों में 34.13 की औसत से 4540 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं।

Advertisement

2.    हरभजन सिंह के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड है। वह अब तक 136 मैचों की 84 पारियों में 13 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं।

3.    टी20 क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड है। गेल ने अब तक 101 मैचों की 100 पारियों में 265 छक्के मारे हैं।

 

4.    रनमशीन विराट कोहली के नाम आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली ने आईपीएल 2016 में खेले गए 16 मैचों में 81.08 की औसत से 973 रन बनाए थे। जिसमें 4 शतक और 7 अर्धशतक शामिल थे।

Advertisement

5.    आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा के नाम है। मलिंगा ने 110 मैचों में 19.01 की औसत और 6.86 की इकॉनमी से 154 विकेट चटकाए हैं।

6.    मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल की सबसे सफल टीम है। मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में तीन बार 2013,2015 और 2017 में आईपीएल ट्रॉफी जीती है। 

 

Advertisement

7.    क्रिस गेल ने एक आईपीएल पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में  66 गेंदों में 17 छक्कों और 13 चौकों की मदद से नाबाद 175 रन की पारी खेली थी। यह टी20 क्रिकेट इतिहास की भी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है।

8.    डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 114 मैचों में 4014 रन बनाए हैं, जिसमें 36 अर्धशतक शामिल हैं।

9.    सुरेश रैना ने बतौर खिलाड़ी आईपीएल में सबसे ज्यादा 161 मैच खेले हैं।

 
Advertisement

10.    महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा 143 मैच खेले हैं। जिसमें 83 में जीत और 59 में हार मिली है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।

11.    मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है। मुंबई ने 157 मैच खेले हैं, जिसमें 92 में जीत और 65 में हार मिली है।

Advertisement

12.    दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 484 चौके मारे हैं।

 

13.    दिनेश कार्तिक आईपीएल के सबसे सफल विकेटकीपर हैं। उन्होंने 152 मैचों की 136 पारियों में बतौर विकेटकीपर 106 खिलाड़ियों को शिकार बनाया है। इसमें 80 खिलाड़ी कैच आउट और 26 खिलाड़ी स्टम्प आउट किए हैं। 

Advertisement

14.    पाकिस्तान के सोहेल तनवीर ने आईपीएल 2008 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चार ओवर में 14 रन देकर 6 विकेट लिए थे।यह आईपीएल की एक पारी में किया गया बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है।

15.    सुरेश रैना ने आईपीएल के पिछले 10 सीजन में सबसे ज्यादा 86 कैच पकड़े हैं।

(सौरभ शर्मा/CRICKETNMORE)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार