इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का आगाज 22 मार्च से होगा और इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। जी हां, ऑरेंज आर्मी ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज़ पैट कमिंस (Pat Cummins) को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पैट कमिंस की एक तस्वीर साझा करते हुए फैंस को ये जानकारी दी है कि आगामी आईपीएल सीजन में पैट कमिंस ही ऑरेज आर्मी की अगुवाई करने वाले हैं। आपको बता दें कि इस घातक गेंदबाज़ को अपनी टीम में जोड़ने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल ऑक्शन के दौरान पैसों की बरसात कर दी थी। SRH ने पैट कमिंस पर 20.50 करोड़ की बोली लगाई थी तब जाकर वो उनकी टीम का हिस्सा बन पाए थे।

Advertisement

क्या अब बदल जाएगी ऑरेंज आर्मी की किस्मत?

पिछले सीजन ऑरेंज आर्मी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और वो 14 मैचों में से सिर्फ 4 मैच ही जीत पाए थे। पॉइंट्स टेबल पर भी एसआरएच की टीम सबसे नीचे यानी 10वें पायदान पर थी, जिस वजह से अब टीम मैनेजमेंट ने बड़े फैसले लिये हैं।

पैट कमिंस को कप्तान नियुक्त करना एसआरएच का अच्छा फैसला साबित हो सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकि बीते समय में कमिंस की लीडरशिप में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 50 ओवर वर्ल्ड कप जैसे बडे़ टाइटल जीते हैं। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि कमिंस को कप्तान बनाने के बाद क्या अब सनराइजर्स हैदराबाद की भी किस्मत बदलती है या नहीं।

IPL 2024 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा स्क्वाड

Advertisement

Also Read: Live Score

पैट कमिंस, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, मार्को जानसेन, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी नटराजन, अनमोलप्रीत सिहं, मयंक मारकंडे, उपेन्द्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नीतीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रेविस हेड, वानिन्दु हसरंगा, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार