Pat Cummins Bowled Nitish Kumar Reddy Video: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मुकाबला ब्रिसबेन के द गाबा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने टीम इंडिया के यंग ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) को आउट करके मेहमान टीम को पारी का सातवां झटका दिया है।

Advertisement

ये 21 वर्षीय हरफनमौला खिलाड़ी गाबा के मैदान पर एक कठिन परिस्थिति में मैदान पर बैटिंग करने आया था जिसके बाद उन्होंने एक छोर संभालते हुए भारतीय टीम के लिए रविंद्र जडेजा के साथ मिलाकर 53 रनों की साझेदारी की। रेड्डी पूरी तरह संभलकर बैटिंग कर रहे थे और 50 से ज्यादा बॉल का सामना करते हुए निजी तौर पर 16 रन जोड़ चुके थे, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए 60वां ओवर करने आए पैट कमिंस ने अपनी पांचवीं बॉल पर उन्हें फंसा लिया।

Advertisement

पैट कमिंस ने ये बॉल ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया था जो कि पिच से टकराने के बाद थोड़ा बैटर की तरफ अंदर आया। यहां नीतीश रेड्डी गेंद को डिफेंड करना चाहते थे, लेकिन इस कोशिश के बीच वो बॉल पर अपने बैट का अंदरूनी किनारा लगा बैठे। इसके बाद वही हुआ जिसका सभी भारतीय क्रिकेट फैंस को डर था। ये बॉल सीधा स्टंप से जा टकराई और उनके ऊपर रखे बेल्स हवा में उड़ते हुए जमीन पर गिरकर बिखर गए। ऐसे NKR ने अपना विकेट गंवाया जिसके बाद वो पूरी तरह मायूस दिखे। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

बात करें अगर गाबा टेस्ट की तो खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने अपनी पहली इनिंग में 62.2 ओवर का सामना करके 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिये हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली इनिंग में 445 रन ठोके थे। गौरतलब है कि यहां से टीम इंडिया को फॉलोऑन बचाने के लिए 45 रन और बनाने होंगे। अगर ऐसा नहीं होता को ऑस्ट्रेलिया उन्हें दोबारा बैटिंग करने के लिए मजबूर कर सकता है। हालांकि फिलहाल ये मैच बारिश के कारण रुका हुआ है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार