Rohit Sharma vs Pat Cummins: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे। रोहित ने 40 गेंदों का सामना किया और ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर शॉट खेलने के चक्कर में मिचेल मार्श को कैच धमा बैठे। रोहित का विकेट लेने के साथ ही कमिंस ने टेस्ट क्रिकेट में अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में कमिंस ने बतौर कप्तान विरोधी टीम के कप्तान को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस फॉर्मेट में यह छठी बार उन्होंने यह कारनामा किया है और ऐसा करने वाले वो पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले इंग्लैंड के टेड डेक्सटर को ऑस्ट्रेलिया के रिची बेनो द्वारा और भारत के सुनील गावस्कर को पाकिस्तान इमरान खान द्वारा 5-5 बार आउट किया गया था। 

Advertisement

बता दें कि मौजूदा सीरीज में कमिंस के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन निराशाजनकर रहा है। पांच पारियों में रोहित ने कमिंस के खिलाफ 2.75 की औसत से सिर्फ 11 रन बनाए और 4 बार उनके हाथों से आउट हुए। 

रोहित के आउट होने के बाद कमिंस ने उस ओवर में ही केएल राहुल (0) को अपना शिकार बनाया। इस मुकाबले में कमिंस का बल्ले और गेंद दोनों से ही प्रदर्शन शानदार रहा। बल्लेबाजी में पहली पारी में 49 रन औऱ दूसरी पारी में 41 रन बनाए औऱ गेंदबाजी में अभी तक 5 विकेट हासिल कर चुके हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 234 रनों पर ऑलआउट हुई और 105 रन की बढ़त के चलते भारत को जीत के लिए 340 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत का स्कोर 369 रन रहा था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार