इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का आगाज 22 मार्च से होने वाला है और इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार ऑरेंज आर्मी (SRH) आगामी सीजन से पहले एक बड़ा बदलाव करते हुए अपने नए कप्तान की घोषणा कर सकती है।

Advertisement

एडेन मार्कराम को रिप्लेस कर सकते हैं पैट कमिंस

Advertisement

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2024 के सीजन में ऑरेंज आर्मी पैट कमिंस (Pat Cummins) को अपना नया कप्तान नियुक्त कर सकती है और एडेन मार्कराम को कप्तानी के पद से हटाया जा सकता है। आपको बता दें कि पिछले सीजन ऑरेंज आर्मी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और वो 14 मैचों में से सिर्फ 4 मैच ही जीत पाए थे। वो पॉइंट्स टेबल पर सबसे नीचे यानी 10वें पायदान पर थे, जिस वजह से अब अगर हैदराबाद की टीम अपने कप्तान को बदलती है तो इसमें कोई भी हैरानी की बात नहीं होगी।  

20.50 करोड़ में SRH के हुए थे पैट कमिंस

ये भी जान लीजिए कि ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन पैट कमिंस पर आईपीएल ऑक्शन में पैसों की बरसात हुई थी। आईपीएल ऑक्शन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तक पैट कमिंस को अपनी टीम का हिस्सा बनाना चाहते थे, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ की बोली लगाकर सभी को पीछे छोड़ दिया और अंत में कमिंस को अपनी टीम में शामिल किया। ये भी एक बड़ी वजह है कि अब अगर कमिंस को हैदराबाद का नया कप्तान बनाया जाता है तो ये चकित करने वाला फैसला नहीं होगा।

IPL 2024 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा स्क्वाड

Advertisement

Also Read: Live Score

पैट कमिंस, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, मार्को जानसेन, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी नटराजन, अनमोलप्रीत सिहं, मयंक मारकंडे, उपेन्द्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नीतीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रेविस हेड, वानिन्दु हसरंगा, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार