ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भले ही फिलहाल चोट के चलते क्रिकेट से दूर हों, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक दिलचस्प टीम चयन कर सबका ध्यान खींच लिया। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कमिंस से जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की ऑल टाइम वनडे प्लेइंग-11 चुनने को कहा गया, तो उन्होंने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए चौंकाने वाले फैसले लिए। खास बात यह रही कि इस टीम में सिर्फ तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली और उसमें ना विराट कोहली थे, ना ही रोहित शर्मा।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस इस वक्त चोट के कारण टीम से बाहर हैं और 19 अक्टूबर से भारत के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे और फिर टी20 सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसी बीच स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान उनसे भारत और ऑस्ट्रेलिया की ऑल टाइम वनडे प्लेइंग-11 चुनने को कहा गया। कमिंस ने अपनी टीम में सिर्फ रिटायर्ड खिलाड़ियों को शामिल किया और कुल 11 खिलाड़ियों में से 8 ऑस्ट्रेलियाई और 3 भारतीय दिग्गजों को जगह दी।

Advertisement

कमिंस ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर सचिन तेंदुलकर और डेविड वॉर्नर की जोड़ी को चुना। इसके बाद मिडल ऑर्डर में उन्होंने रिकी पोंटिंग, स्टीव स्मिथ, शेन वॉटसन और माइकल बेवन जैसे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों को शामिल किया।

भारतीय स्टार बल्लेबाज जिनका डंका सारे देशों में बोलता है, विराट कोहली और ओपनर रोहित शर्मा को जगह न देकर उन्होंने सभी को हैरान कर दिया। हालांकि, उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज टीम में चुना। इसके अलावा स्पिनर के रूप में शेन वॉर्न और तेज गेंदबाजों में ब्रेट ली, ग्लेन मैक्ग्रा और भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान को शामिल किया।

कमिंस की यह टीम अनुभवी और संतुलित दिखाई दी, जिसमें उन्होंने सचिन तेंदुलकर को वॉर्नर के साथ ओपनिंग के लिए चुना और मिडिल ऑर्डर में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर भरोसा जताया। उनकी इस लिस्ट में शामिल भारतीय खिलाड़ी रहे सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और जहीर खान।

Also Read: LIVE Cricket Score

पैट कमिंस की ऑल टाइम इंडिया-ऑस्ट्रेलिया ODI XI:
डेविड वॉर्नर, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, स्टीव स्मिथ, शेन वॉटसन, माइकल बेवन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शेन वॉर्न, ब्रेट ली, जहीर खान, ग्लेन मैक्ग्रा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार