आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में पहली बार उतरे पथुम निसांका पर दिल्ली कैपिटल्स ने भरोसा जताया है। श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज़ को DC ने 4 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा। यह निसांका के करियर का पहला IPL कॉन्ट्रैक्ट है।

Advertisement

मंगलवार (16 दिसंबर) को अबू धाबी में हो रही IPL 2026 मिनी ऑक्शन में श्रीलंका के ओपनिंग बल्लेबाज़ पथुम निसांका के नाम पर भी मुहर लग गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 4 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। निसांका का बेस प्राइस 75 लाख रुपये था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चली बोली की जंग ने उनकी कीमत कई गुना बढ़ा दी।

Advertisement

यह पथुम निसांका के करियर का पहला IPL कॉन्ट्रैक्ट है। उन्होंने इससे पहले कभी इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा नहीं लिया था, ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने उनके मौजूदा फॉर्म और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह दांव खेला है।

निसांका पिछले दो सालों में श्रीलंका के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में शामिल रहे हैं। साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 26 पारियों में 160 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 976 रन बनाए, जिससे उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी की झलक साफ दिखती है। वहीं इस समय में आईसीसी की टी20 बल्लेबाजों की रैंकिग में 779 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

फरवरी 2024 में निसांका ने इतिहास रचते हुए वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के लिए पहला दोहरा शतक भी जड़ा था। इसके अलावा ILT20 लीग में 2025-26 सीजन में गल्फ जायंट्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने लगातार दो अर्धशतक लगाकर शानदार फॉर्म का संकेत दिया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो टीम ने अब तक पथुम निसांका के अलावा जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज़ औकिब नबी (8 करोड़ 40 लाख), साउथ अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज़ डेविड मिलर (2 करोड़) और इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर बेन डकेट (2 करोड़) को भी खरीदकर अपनी स्क्वाड को मज़बूत किया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार