श्रीलंका के ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने शनिवार (5 नवंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में अर्धशतक जड़कर महान कुमार संगाकारा (Kumar Sangakkara) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। निसांका ने 45 गेंदों में 148.89 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 67 रन बनाए। जिसमें उन्होंने दो चौके (8 रन) और पांच छक्के (30 रन) जड़े, यानी 38 रन उन्होंने सात गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज से ही बना डाले। निसांका ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

Advertisement

अपनी इस पारी के दौरान निसांका ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। वह श्रीलंका के लिए इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दसवें खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

श्रीलंका के लिए सबसे तेज 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में निसांका दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 35 पारियों में यह कारनामा किया है। निसांका ने पूर्व कप्तान संगाकारा को पीछे छोड़ा। संगाकारा ने 38 पारियों में अपने 1000 टी-20 इंटरनेशनल पूरे किए थे। 33 पारियों के साथ इस लिस्ट में कुसल परेरा पहले स्थान पर हैं। 

निसांका के साल 2022 में 713 टी-20 इंटरनेशऩल रन हो गए हैं। 24 पारियों में 31 की औसत से उन्होंने ये रन बनाए हैं, जिसमें छह अर्धशतक शामिल हैं। वह श्रीलंका के इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक साल में इस फ़ॉर्मेट में 700 से उससे ज्यादा रन बनाए हैं।

इस वर्ल्ड कप में निसांका के प्रदर्शन की बात की जाए तो कुसल मेंडिस के बाद उन्होंने श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। सात मैचों में 30.57 की औसत से 214 रन बनाए। बता दें कि श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार