Pathum Nissanka Record: श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने बीते सोमवार, 15 सितंबर को दुबई के मैदान पर टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के आठवें मुकाबले में हांगकांग के खिलाफ 44 गेंदों पर 68 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। गौरतलब है इसी के साथ उन्होंने कुसल परेरा (Kusal Perera) और कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में पथुम निसांका ने 154.55 की स्ट्राइक रेट से 44 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के ठोककर 68 रनों की पारी खेली। ये पथुम निसांका के टी20I करियर का 17वां अर्धशतक है जिसके साथ ही अब वो श्रीलंका के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

27 वर्षीय निसांका ने 70 टी20 मैचों की 69 पारियों में 17 बार पचास से ज्यादा रन बनाकर ये कारनामा किया है। उन्होंने इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में कुसल परेरा और कुसल मेंडिस को पछाड़ा जिन्होंने 16-16 बार श्रीलंका के लिए टी20 में पचास से ज्यादा रनों की इनिंग खेली।

श्रीलंका के लिए टी20 में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी प्लस की इनिंग खेलने वाले खिलाड़ी

पथुम निसांका - 70 मैचों की 69 इनिंग में 17 फिफ्टी प्लस स्कोर

कुसल परेरा - 84 मैचों की 83 इनिंग में 16 बार फिफ्टी प्लस स्कोर

Advertisement

कुसल मेंडिस - 86 टी20 मैचों की 86 इनिंग में 16 बार फिफ्टी प्लस स्कोर

तिलकरत्ने दिलशान - 80 मैचों की 79 इनिंग में 14 बार फिफ्टी प्लस स्कोर

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसा रहा मैच का हाल: दुबई के मैदान पर श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद हांगकांग ने निजाकत खान (52*) और अंशुमन रथ (48) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट कोकर 149 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम के लिए पथुम निसांका ने 44 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली जिसके दम पर टीम ने 18.5 ओवर में 150 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 4 विकेट से ये मुकाबला जीता।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार