Pathum Nissanka Record: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला (SL vs BAN 3rd T20I) बुधवार, 16 जुलाई को आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा जहां मेजबान टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसांका (Pathum Nissanka) अपने बैट से धमाल मचाकर तिलकरत्ने दिलशान (Tillakaratne Dilshan) को एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में पछाड़ सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 27 वर्षीय पथुम निसांका श्रीलंका के लिए अब तक 64 टी20 इंटरनेशनल की 63 पारियों में लगभग 30 की औसत से 1808 रन ठोक चुके हैं। मौजूदा समय में वो श्रीलंका की टी20 टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि पथुम निसांका अगर बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अपने बैट से धमाल मचाते हुए 82 रनों की पारी खेलते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 1890 रन पूरे करें लेंगे और इसी के साथ तिलकरत्ने दिलशान को पछाड़ते हुए श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की खास रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। बता दें कि तिलकरत्ने दिलशान ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 80 मैचों की 79 इनिंग में 1889 रन बनाए।

श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

कुसल परेरा - 79 मैचों में 2080 रन

कुसल मेंडिस - 80 मैचों में 2001 रन

Advertisement

तिलकरत्ने दिलशान - 80 मैचों में 1889 रन

पथुम निसांका - 1808 रन

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर श्रीलंका और बांग्लादेश टी20 सीरीज की तो ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। गौरतलब है कि इस सीरीज का पहला मैच श्रीलंका ने 7 विकेट से जीता था, जिसके बाद दूसरे मैच में बांग्लादेश ने मेजबान टीम को 83 रनों से धूल चटाई। ऐसे में अब जो भी टीम सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच जीतेगी, वो टीम ये सीरीज भी अपने नाम कर लेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार