Pathum Nissanka Record: टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के सुपर-4 राउंड का पहला मुकाबला बीते शनिवार, 20 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश (SL vs BAN T20) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रीलंकाई बल्लेबाज़ पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने 15 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 22 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, पथुम निसांका ने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 22 रनों की पारी खेलकर टी20 एशिया कप में अपने 300 से ज्यादा रन पूरे कर लिए हैं और इसी के साथ अब वो इस टूर्नामेंट के इतिहास में 300 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ और सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। जान लें कि उन्होंने 10 इनिंग में 319 रन बनाकर ये कारनामा किया है।

Advertisement

गौरतलब है कि पथुम निसांका से पहले सिर्फ और सिर्फ भारत के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली ने ही ये कारनामा किया है। उन्होंने टी20 एशिया कप में भारत के लिए 10 मैचों की 9 इनिंग में 85.80 की औसत से 429 रन ठोके हैं।

टी20 एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली (भारत) - 10 मैचों की 9 इनिंग में 429 रन

पथुम निसांका (श्रीलंका) - 10 मैचों की 10 इनिंग में 319 रन

Advertisement

बाबर हयात (हांगकांग) - 8 मैचों की 8 इनिंग में 292 रन

मोहम्मद रिज़वान (पाकिस्तान) - 6 मैचों की 6 इनिंग में 281 रन

कुसल मेंडिस (श्रीलंका) - 10 मैचों की 10 इनिंग में 277 रन

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि पथुम निसांका श्रीलंका के लिए टी20I में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 72 मैचों में 30.82 की औसत और 124.61 की स्ट्राइक रेट से 2,096 रन बनाकर ये रिकॉर्ड बनाया है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो आगामी समय में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर टी20 एशिया कप के नंबर-1 बैटर बन पाते हैं या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसा रहा मैच का हाल: टी20 एशिया कप के सुपर-4 के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद श्रीलंका ने 20 ओवर में दासुन शनाका की 37 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की पारी के दम पर 168 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश के लिए सैफ हसन (61 रन) और तौहीद हिरदॉय (58 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर उन्होंने 19.5 ओवर में 169 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 4 विकेट से ये रोमांचक मुकाबला जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार