Pakistan T20I Tri-Series 5th T20 Highlights: श्रीलंका ने रावलपिंडी में खेले गए ट्राई सीरीज के मुकाबले में मंगलवार(25 नवंबर) को जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रयान बर्ल और सिकंदर रज़ा की पारियों के दम पर 146 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने 58 गेंदों में नाबाद 98 रन की जबरदस्त पारी खेली। वहीं इस जीत के साथ श्रीलंका ने पिछले मैच में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया।

Advertisement

पाकिस्तान टी20 ट्राई-सीरीज के पांचवें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 146 रन बनाए। शुरुआत कुछ खास नहीं रही, मरुमनि 4 और मायर्स 6 रन बनाकर आउट हो गए। ब्रेंडन टेलर भी सिर्फ 14 रन ही जोड़ पाए और टीम पर शुरुआती दबाव बन गया।

Advertisement

ऐसे में ब्रायन बेनेट ने एक छोर पकड़ा और 26 गेंदों में 34 रन बनाकर स्कोर को संभाला। इसके बाद कप्तान सिकंदर रज़ा ने 29 गेंदों में 37 रन की जिम्मेदार पारी खेली। अंतिम ओवरों में रयान बर्ल ने 26 गेंदों में ताबड़तोड़ 37 रन ठोककर स्कोर को 146 तक पहुंचाया।

श्रीलंका के लिए थीक्षाना और हसरंगा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि एक विकेट दासुन शनाका को मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम के लिए मुकाबला बेहद आसान रहा। कामिल मिशारा 12 रन बनाकर आउट जरूर हुए, लेकिन दूसरे छोर पर पथुम निसांका का बल्ला आग उगलता रहा। निसांका ने 58 गेंदों में 98* रन की धमाकेदार पारी खेल दी, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं कुसल मेंडिस भी 25* रन बनाकर उनके साथ खड़े रहे।

जिम्बाब्वे की ओर से सिर्फ ब्रैड इवांस ही एक विकेट निकाल पाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आखिर में नतीजा साफ रहा श्रीलंका ने 9 विकेट से और 22 गेंद शेष रहते मुकाबला जीत लिया। दो हार के बाद टीम ने आखिरकार अंकतालिका में 2 अंक जुटाकर खाता खोला और जिम्बाब्वे से मिली पिछली हार का करारा बदला भी ले लिया। पाकिस्तान अभी भी 6 अंकों के साथ टॉप पर है, जबकि श्रीलंका आखिरी पायदान पर है, लेकिन यह जीत उनके लिए राहत भरी रही।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार