आयरलैंड के विस्फोटक ओपनर पॉल स्टर्लिंग ने अपने नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर लिया है। मजेदार बात यह है कि उन्होंने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भारतीय कप्तान विराट कोहली को पछाड़कर बनाया है।

Advertisement

यूएई और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे छठे टी-20 इंटरनेशनल मैच में स्टर्लिंग ने ओपनिंग करते हुए अपने ही अंदाज में 35 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके निकले।

Advertisement

इसी के साथ स्टर्लिंग ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौका जमाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया हैं। आयरलैंड के इस बल्लेबाज के नाम अब टी-20 इंटरनेशनल में चौकों की संख्या 288 हो गई है। उन्होंने इस मामले में भारतीय कप्तान कोहली को पछाड़ा जिनके नाम 285 चौके दर्ज है। कोहली ने 90 पारियां तो वही स्टर्लिंग ने 89 पारियां खेली है।

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट को देखें तो स्टर्लिंग और कोहली के बाद मार्टिन गप्टिल 256 चौकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उसके बाद भारत के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा का नाम आता है जिन्होंने 111 मैचों में 252 चौका लगाने का कारनामा किया है।

बता दें कि स्टर्लिंग टी-20 स्पेशलिस्ट हैं। उनके नाम आयरलैंड की तरफ से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। अपने देश के लिए इस बल्लेबाज ने कुल  89 मैच खेलें हैं जिसकी 88 पारियों में इनके नाम पर 2495 रन दर्ज है।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

इसके अलावा टी-20 इंटरनेशनल में पॉल स्टर्लिंग भारत के विराट कोहली(3159), न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल(2939), रोहित शर्मा(2864) के बाद 2495 रनों के साथ लिस्ट में चौथे स्थान पर मौजूद है। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार