डबलिन, 19 जून| पॉल स्टरलिंग को आयरलैंड क्रिकेट टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। क्रिकेट आयरलैंड ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।

Advertisement

स्टरलिंग ने 2008 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था। वह अपने देश के लिए 117 वनडे और 78 टी-20 मैच खेल चुके हैं और आयरलैंड के लिए अभी तक सभी तीन टेस्ट मैचों में टीम का हिस्सा रहे हैं।

Advertisement

टीम के कप्तान एंड्रयू बालर्बिनी ने स्टरलिंग की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा है कि वह हमेशा मैच के दौरान उनसे सलाह लिया करते थे।

क्रिकेट आयरलैंड ने ट्विटर पर एक बयान पोस्ट किया है जिसमें एंड्रयू के हवाले से लिखा गया है, "जब उप-कप्तान की बात आई तो मैं उनका नाम लेने में हिचकिचाया नहीं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनसे मैं हमेशा अपनी बल्लेबाजी को लेकर सलाह लेता हूं। इसलिए आने वाले कुछ वर्षो तक उनको अपना उप-कप्तान बनाना मेरे लिए अच्छा होगा।"

स्टरलिंग ने भी इस पर खुशी जाहिर की है, "एंड्रयू से मुझे उनका उप-कप्तान बनने को कहना उपयुक्त था क्योंकि हम बचपन से एक साथ खेले हैं। मैं उनकी मदद करने और टीम को आगे ले जाने के लिए तैयार हूं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार